‘इतिहास गवाह है पूर्व सीएम के जहां-जहां पैर पड़े वहां बंटाधार हुआ..’, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश की सियासत में एक बार फिर एक्टिव हो गए है। दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे है। दिग्विजय सिंह के दौरे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर हमले तेज कर दिए है बीजेपी नेताओं का कहना है दिग्विजय सिंह के दौरे से बीजेपी को ही फायदा होगा।

दिग्विजय सिंह के दौरे पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इतिहास गवाह है। जहां-जहां पर दिग्विजय सिंह के पैर पड़े है वहां- वहां बंटाधार हुआ है। वहीं पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर दिग्विजय सिंह के दौरे से बीजेपी को फायदा होता तो बीजेपी इतना डर क्यों रही है। दिग्विजय सिंह के दौरे से बीजेपी डर गई है यह बीजेपी नेताओं का डर है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेश का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे है।

पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक ने कसा तंज

दिग्विजय सिंह 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, जिससे प्रदेश में उनका बड़ा जनाधार है। दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और कांग्रेस की कमजोरी दोनों सबसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं। ऐसे में उनका चुनावी साल में एक्टिव होकर जमीन पर काम करना कांग्रेस के लिए फायेदमंद साबित हो सकता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को पार्टी का समन्वयक बनाया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |