सफाई कर्मचारियों के सम्मान में कलेक्टर का नवाचार,जिले में सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित

शाजापुर

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज शाजापुर जिले को स्‍वच्‍छ, सुन्‍दर एवं स्‍वच्‍छता में अव्‍वल दर्जे पर लाने के लिये #हमारा_शाजापुर_स्वच्छ_शाजापुर अभियान का शुभारंभ कलेक्‍टर कार्यालय परिसर लालघाटी से किया। इस दौरान उन्होंने सफाई करने आये जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियो एवं कर्मचारियों को अलग-अलग दल में बांटकर कलेक्टर कार्यालय के आस-पास की सफाई का कार्य बांटा। इस मौके पर उपस्थितजनों ने कलेक्टर परिसर के आसपास से कचरा एवं पॉलिथिन उठाया। इसके उपरांत कलेक्टर ने शांति वन, चीलर बांध एवं सांप खेड़ा स्थित नर्सरी का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को यहां की साफ-सफाई संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिये।

कलेक्टर श्री कन्याल ने नगरपालिका के सफाई प्रभारी श्री कमलेश मेहवाल को सफाई रूट चार्ट बनाने एवं सफाई कर्मियो से प्रतिदिन शहर की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो सफाईकर्मी अच्छा कार्य करेगा, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। साथ ही उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को शाजापुर जिले को स्वच्छता में नम्बर वन पर लाने के लिये शहर की निरंतर साफ-सफाई करवाने, कचरा वाहन द्वारा कचरा एकत्रित करने, वेस्ट कचरा जैसे- पॉलिथिन, खराब जूते, बाटल आदि को छंटवाकर अलग-अलग करने, समय पर विद्युत लाईन बंद-चालू करने, पॉलिथिन का विक्रय एवं सामग्री प्रदाय करने में उपयोग करने वाले दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री कन्याल ने जिले के सभी नागरिको से अनुरोध किया है कि वे शाजापुर को स्‍वच्‍छता में नम्बर वन पर लाने में आगे आए एवं अपने आस-पास साफ-सफाई रखे।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोश जोशी, श्री अशीष नागर, सीएमओ श्री अशफाक खान, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय व श्रीमती सीमा शर्मा, श्री नवनीत दुबे, सांपखेड़ा में सरपंच श्री कमल सूर्यवंशी, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh
#SwachhBharatAbhiyan #swachhshajapur #cleancity #collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |