प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शाजापुर जिला जेल का किया औचक निरीक्षण — निरीक्षण के दौरान कैदियों को हो रही परेशानी को जाना

शाजापुर

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर श्री ललित किशोर द्वारा जिला जेल शाजापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में निरूद्ध कैदियों के लिए दिए जाने वाले भोजन, साफ-सफाई तथा जेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में कैदियों से चर्चा की और बैरकों की व्यवस्थाओं को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ललित किशोर ने निरीक्षण के दौरान कैदियों के प्रकरणों में आ रही परेशानी को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित विधिक सलाह प्रदान करने हुए संबंधित अधिकारीयों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जेल की बैरकों व जेल में स्थापित गौशला, कार्यशाला और पाक शाला का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों से कहा किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो आप मुझे निःसकोच बता सकते है। उन्होनें जेल परिसर की स्वच्छता और सुन्दर वातावरण, पर्यावरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध विचाराधीन/सजायाफ्ता कैदियों के विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों/अपीलों की जानकारी प्राप्त करते हुए जिला जेल के महिला बैरक में निरूद्ध 01 महिला बंदी जिसके साथ 05 वर्ष का बालक भी है। उक्त महिला का मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आगर-मालवा के समक्ष विचाराधीन होकर धारा 420, 120 बी दंड प्रक्रिया संहिता अंतर्गत निरूद्ध होना पाया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आर. डी. उपाध्याय विरूद्ध भारत संघ के मामले में दिए गए निर्देश के पालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जेल में निरूद्ध महिला बंदी जिसके साथ 05 वर्ष का बालक भी निरूद्ध है की रिहाई के संबंध में जमानत कार्यवाही करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री राजेन्द्र देवड़ा को तत्काल निर्देश दिए। साथ ही एक अन्य प्रकरण में 01 पुरूष जेल बंदी जो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शाजापुर के आदेशानुसार धारा 392, 393 भादवि अंतर्गत निरूद्ध पाया गया, जिसकी जमानत आदेश न्यायालय द्वारा किया गया है किन्तु जामानत प्रस्तुत नहीं करने के कारण जेल में निरूद्ध होने से सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा प्रसारित निर्देश के पालन में सक्षम न्यायालय में उचित आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री राजेन्द्र देवड़ा को प्रसारित किए गए। इसके साथ ही बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए जेल में ठंडे पानी के मटके पर्याप्त संख्या में रखने एवं गर्मी से बचाव के तरीके अपनाने के निर्देश जेल अधीक्षक श्री गोपाल सिंह गौतम को दिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राजेन्द्र देवड़ा एवं अन्य न्यायाधीशगण व जेल स्टाफ उपस्थित थे।


Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #JansamparkMP #jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |