लव जिहाद की पीड़िता ने मौत को लगाया गले, आरोपी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था धर्मपरिवर्तन का दबाव
इंदौर: इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे ही मामले में पीड़िता ने परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग ओर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आया है, यहां रहने वाले एक युवक असद द्वारा हिन्दू लड़कीं पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था और इसी बात से परेशान होकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा युवती के कुछ अश्लील फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी जा रही थी और जब वह लगातार परेशान करने लगा तो उसने जहर खा लिया।
इसके बाद जब पूरे मामले की जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो वह उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब बजरंग दल के विभाग सयोजक तन्नू शर्मा को लगी तो उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे ही मामले में निष्पक्ष जांच की माग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई की माग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी।