शिवपुरीः मध्यप्रदेश की शिवपुरी पुलिस सट्टे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब पुलिस ने सट्टे के तीन ठिकानों पर करते हुए 12 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके ठिकानों से 65 हजार रुपए भी जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया से मिले निर्देश के बाद मंगलवार शाम शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्र कोर्ट रोड, मनियर-फतेहपुर क्षेत्र और कमलागंज में सिटी कोतवाली पुलिस सहित एडी टीम द्वारा सट्टे के फड़ो पर छापामार कार्रवाई की गई थी।
इस कार्रवाई में तीन मुख्य आरोपियों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया है। इसके अतिरिक्त मंगलवार को शहर कोर्ट रोड, संजय लॉज के पास, कमलागंज जाटव मुहल्ला एवं फतेहपुर पर दबिश देकर 12 लोगों को अवैध गतिविधियों एवं सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा है। सभी पकड़े गए आरोपियों के पास से 65 हजार रुपए जब्त किए हैं।