घर वापसी करने के बाद पूर्व विधायक का बयान, पार्टी छोड़ने के सवाल पर दिया ये जवाब

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच आज पूर्व विधायक ने घर वापसी की है। रामदयाल प्रभाकर ने आज एक बार फिर बीजेपी का दामन थामा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रभाकर ने फिर से भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। वह पहले भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2020 में उपेक्षा के आरोप में इस्तीफा दिया था।

घर वापसी के बाद पूर्व भाजपा विधायक रामदयाल प्रभाकर का कहना है कि मैंने बिना शर्त पार्टी में वापसी की है। भाजपा ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं भाजपा से पहले भी विधायक रह चुका हूं। मैं पूरी निष्ठा से भाजपा की सेवा करूंगा। वहीं पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे से गलती हो गई थी। इतना ही नहीं जब उनसे कांग्रेस से ऑफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हा कि किसने ऑफर दिया किसने ऑफर नहीं दिया यह सब राजनीति में चलता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |