“बीजेपी बाबाओं को दिखा रही ED का डर, चुनाव में काम नहीं करेगा प्रयोजित आशीर्वाद”, जानें किसने कही ऐसी बात
जबलपुर। इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इस साल सत्ता हासिल करने के लिए नेता बाबाओं का सहारा ले रहे है। अपने क्षेत्र में कथा करवा कर जनता के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। इस मामले में बीजेपी नेता तो आगे है ही लेकिन कांग्रेस भी इससे पीछे नहीं है। नेता बाबाओं के सहारे जीत का ताज पहनने के लिए आतुर है।
राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल को स्वामी रामभद्राचार्य से जीत का जो आशीर्वाद मिला उसपर सियासत गर्मा गई है। इस मामले में कांग्रेस विधायक संजय यादव का बड़ा बयान सामने आया है। यादव ने कहा कि बीजेपी बाबाओं को भी ईडी का डर दिखा रही है। जिसके चलते बाबा बीजेपी नेताओं को जीत का आशीर्वाद दे रहे है। अपने पक्ष में माहौल बनवाने ले रही प्रायोजित आर्शीवाद लिया जा रहा है। अब चुनाव में उन्हें सिर्फ बाबाओं का ही सहारा है।
आगे संजय यादव कहते है कि बीजेपी कर्म नहीं कर रहें इसीलिए उन्हें जीत का फल भी नहीं मिलेगा। गीता में लिखा है कर्म कर फल की इच्छा ना कर। या तो गीता गलत है या आशीर्वाद दे रहे बाबा गलत। कांग्रेस कर्म कर रही इसीलिए चुनाव में जीत होगी। कर्मफल से कमलनाथ एक बार फिर इस साल मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगे।