कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीती देर रात एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गोरखपुर थाना क्षेत्र के पीपल मोहल्ले की है। वारदात के बाद जहां आरोपी बेटा फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बीती देर रात आरोपी अमन ठाकुर शराब पीकर घर पहुंचा था। जहां मामूली बात पर उसका अपने पिता से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत अमन ने चाकू से अपने बुजुर्ग पिता लाखन सिंह के पेट पर हमला कर दिया। पेट से खून बहता देख परिजन लाखन को इलाज लेकर मेडिकल अस्पताल जा रहे थे। लेकिन लाखन ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

मृतक लाखन के परिजनों के मुताबिक देर रात होने के कारण अस्पताल तक लाखन को लाने में वक्त लगा, जिसकी वजह से ज्यादा खून बहने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही लाखन की मौत हो गई। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अरोपज बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |