सीधी: सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत बम्हनी चौकी के ग्राम देवगढ में टिफिन न पहुंचाने की बात को लेकर अपनी पत्नी की तलवार से हत्या कर दी। सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत बम्हनी चौकी ग्राम देवगढ मे रामसजीवन कोल का टिपिन न पहुंचाने की बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसको लेकर रामसजीवन ने अपनी पत्नी नौमी कोल की तलवार मारकर हत्या कर दी।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामसजीवन कोल द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि मेरी पत्नी द्वारा मुझे टिफ़िन नहीं दिया गया था जिससे विवाद हुआ और मेरे द्वारा उसे तलवार मारकर हत्या कर दी गई। टिफिन न देने पर पत्नी की हत्या।