माफिया अतीक के वकील का बड़ा खुलासा, कहा- ‘बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट और सीएम योगी के पास भेजी जा रही चिट्ठी’

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmad) की चिट्ठी बंद लिफाफे में माननीय उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के प्रधान न्यायाधीश और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पास भेजी जा रही है। अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के वकील विजय मिश्रा (Vijay Mishra) ने यह पुष्टि की है। विजय मिश्रा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अतीक अहमद (Atiq Ahmad) ने कहा था कि यदि उनके साथ कोई दुर्घटना होती है या उनकी हत्या (Murder) होती है तो बंद लिफाफे में एक चिट्ठी उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के प्रधान न्यायाधीश और प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पास जाएगी।

चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं: वकील विजय मिश्रा
मिली जानकारी के मुताबिक, वकील विजय मिश्रा ने कहा कि वह चिट्ठी ना तो मेरे पास है और ना ही मेरे द्वारा भेजी जा रही है। वह चिट्ठी कहीं और रखी गई थी और किसी और व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही है। इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। तीन हमलावरों ने अतीक के सिर में गोली मारी और अशरफ के भी सिर में गोली लगी। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली मारने के बाद तीनों हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर के गले में आईडी कार्ड लटका हुआ था। हमलावर कथित तौर पर मीडिया रिपोर्टर के रूप में आए थे और हमलावरों ने धार्मिक नारे लगाए। हमलावरों के नाम लवलेश तिवारी, सन्नी और अरुण मौर्य बताए जा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |