मध्य प्रदेश के मशहूर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने धार्मिक कथाओं के साथ-साथ घरेलू दिक्कतें के उपाय देने के लिए भी मशहूर है। उनके कई भक्त कुबेरेश्वर धाम में अपने दिक्कतों का निवारण पाने के लिए आते है। हाल ही में प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पंडित मिश्रा ने एक ऐसा चमत्कारी उपाय जिसे करने से आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है।
पंडित मिश्रा ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर तुलसी की डंडी से चांद के कोर को मिलाकर देखा जाता है। शरद पूर्णिमां की रात को ठीक 12 बजे आप चंद्रमा के भाग से निहारने का प्रयास करें। फिर घर में आकर घी का दीपक लगाइए फिर फिर उसपर एक प्लेट उलटी करके रख दीजिए जिससे दीपक की कालोच को लेकर घी मिलाकर आंखों में सुरमा लगा कर सो जाइए तीन दिन बाद आप महसूस करेंगे कि नेत्र की ज्योति बढ़ना प्रारंभ हो रही है। इस वीडियो में पंडित मिश्रा ने दावा किया है कि ऐसा करने से 3 दिन में असर आपको देखने लगेगा।