जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज जबलपुर में है। इस दौरान उन्होंने नरसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किया। बता दें वे यहां ब्रम्हलीन संत श्यामदेवाचार्य की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आएं है। यहां मोहन भागवत ब्रम्हलीन संत श्यामदेवाचार्य की प्रतिमा अनावरण भी करेंगे। इस दौरान मोहन भागवत नरसिंह मंदिर परिसर में साधु संतों का आशीर्वाद भी लेंगे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के आज के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कई दिनों से की जा रहीं थी। इतनी ही नहीं भागवत आज शाम को 4:45 बजे मानस भवन में रामानंदाचार्य के प्राकट्य 723 वर्ष पूर्ण होने में आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम में साधू संतो के साथ सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी समेत संघ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी को भी शामिल होना था लेकिन किसी कारण उनका दौरा कैंसिल हो गया।