Ujjain समय पर काम न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही, उपार्जन में सतर्कता बरती जाये और किसी भी प्रकार की कोताही न हो, कलेक्टर ने समयावधि-पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

उज्जैन 17 अप्रैल। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन सभागार में समयावधि-पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जो अधिकारी समय पर काम नहीं करेंगे, उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान नाराजगी प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे किसी भी तरह की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में कोताही न बरतें। समय पर उनके प्रकरणों का निराकरण हर हाल में किये जायें। कलेक्टर ने ब्लॉकवार, जनपदवार तथा नगरीय निकायवार सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सख्त लहजे में अधिकारियों को चेताया कि वे समय पर कार्य करें, वरना उनके विरूद्ध विभागीय जांच की जायेगी। नागदा एवं तराना के नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण लम्बित होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिये हैं कि प्रकरणों का निराकरण समय पर करें, वरना दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसी तरह खनिज अधिकारी को भी निर्देश दिये हैं कि वे समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करें। जिले की रेंकिंग ठीक हो, इसलिये समय पर अधिकारी शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। सीएम राइज स्कूल छात्रों की यूनिफार्म की भी समीक्षा कर निर्देश दिये कि छात्रों की ड्रेस की क्वालिटी ठीक हो और ब्लॉक स्तर पर गठित कमेटी इस सम्बन्ध में मॉनीटरिंग करे। कलेक्टर ने उपार्जन की समीक्षा कर सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि उपार्जन के कार्य में सतर्कता बरती जाये और किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो। उपार्जन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। कलेक्टर ने बैठक में विभागवार समयावधि-पत्रों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, एडीएम श्री अनुकूल जैन, एसडीएम, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |