शाजापुर जिले की हेमा ने कलेक्टर ओर अधिकारियों के समक्ष मुख्यमंत्रीजी को क्यो दिया “धन्यवाद, देखें खबर”
शाजापुर
—-
शाजापुर जिले के शुजालपुर की रहने वाली श्रीमती हेमा मालवीय पिता रमेशचन्द्र मालवीय को आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा रेडक्रास निधी से 25 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर श्रीमती हेमा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan को धन्यवाद दे रही है।
उल्लेखनीय है कि शुजालपुर के रायपुर रोड, ईदगाह के पीछे निवास करने वाली श्रीमती हेमा मालवीय ने विगत 12 अप्रैल 2023 को शुजालपुर में मुख्यमंत्रीजी के प्रवास के दौरान सादे ब्राउन पेपर पर आवेदन लिखकर माता-पिता नहीं होने से सहयोग की गुहार लगाई थी, जिस पर मुख्यमंत्रीजी द्वारा मानवीयता के साथ कलेक्टर श्री कन्याल को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं हेमा की अन्य समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज श्रीमती हेमा को रेडक्रास सोसायटी से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार पोलायकलां द्वारा श्रीमती हेमा के परिवार की ग्राम निशाना स्थित 7 बीघा भूमि का सत्यापन कर कब्जा दिलाया गया और कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गई। श्रीमती हेमा 25 हजार रूपए की राशि पाकर एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न है और मुख्यमंत्रीजी एवं कलेक्टर को धन्यवाद दे रही है।
#successstory #खुशियों_की_दास्ताँ #collectorshajapur
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh