Shajapur जरूरतमंदों के चेहरे की मुस्कराहट की वजह बने सभी अफसर, शासन ने लोगों की भलाई के लिए ही हमें पदस्थ किया कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों से TL में कहा

शाजापुर (शहज़ाद खान)
—
सभी विभागों के अधिकारी मुख्यमंत्री हैल्पलाईन एवं आमजनों से प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का सकारात्मक निराकरण करें। सभी अधिकारी जनहित में कार्य करते हुए शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ दिलवाएं। यह बात कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कही। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभारी Adm,डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि सभी अधिकारी नवीनतम तकनीक से अपडेट रहें और इसका भरपूर इस्तेमाल करें। शासन की योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शासन ने लोगों की भलाई के लिए ही पदस्थ किया है। यदि हमारी वजह से शासन की योजना से किसी के चेहरे पर मुस्कराहट आती है तो इससे सुखद कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच काम करने में नियमों का पालन करते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं। लोगों को सरकारी योजनाओं का कैसे लाभ मिले, इस पर फोकस करें। कलेक्टर ने समय-समय पर विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक समाचारों के संबंध में कहा कि यदि प्रकाशित समाचार सही है तो की जाने वाली कार्रवाई को जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रकाशित कराएं। यदि प्रकाशित समाचार गलत है तो इसका खण्डन भी जारी कराएं। साथ ही इसका प्रतिवेदन भी तत्काल दें। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी प्रयास करें कि प्रकरणों का आपसी सुलह से निराकरण हो। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि कार्यों को इस तरह से पूरा करें कि कीर्तिमान स्थापित हो। मुख्यमंत्री हैल्पलाईन से प्राप्त होने वाली शिकायतों के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग शिविर लगाकर हितग्राहियों से समक्ष में बात कर 90 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निराकरण कराएं। साथ ही शिकायतकर्ता को निराकरण से संबंधित पत्र भी दें। जिला खनिज अधिकारी को कलेक्टर ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के भी निर्देश दिये।

नगरपालिका के सीएमओ को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे नगर से निकलने वाले वेस्ट को वेल्थ में बदलने के लिए योजना बनाएं। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए कोई एक दिन निर्धारित कर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन को जोड़ते हुए एक घंटे के लिए प्रति सप्ताह श्रमदान कराएं। शाजापुर नगर के लिए बुधवार का दिन निश्चित किया गया है, इसमें अधिकारियों के साथ जनता एवं जनप्रतिनिधि भी जुडेंगे। इस मौके पर कलेक्टर ने शाजापुर नगर में प्रतिदिन पेयजल वितरण के लिए नगरपालिका सीएमओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने समयसीमा पत्रों की समीक्षा भी की। बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे दीवार लेखन का काम तीव्र गति से संपन्न कराएं। साथ ही उन्होंने लाड़ली बहना योजना के लक्ष्य को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। जिन बैंकों में डीबीटी इनेबल खाता करने के लिए लंबी लाईन लग रही हो वहां एक साथ बड़ी तादाद में महिलाओं को नहीं बुलवाएं।

इस मौके पर कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, उपार्जन, बारदाना आपूर्ति, उर्वरकों के अग्रीम भण्डारण, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना सहित निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी को नोटिस देने के भी निर्देश दिये। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ने चीलर डेम पर बोटिंग के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए भी कहा।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |