“500 में सिलेंडर देगी कांग्रेस सरकार..” कांग्रेस के वचन पत्र में इन मुद्दों को किया गया शामिल

भोपाल। आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कमर कस ली है। पक्ष-विपक्ष लगातार जनता को लेकर कई तरह के दावे करते नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने आज वचन पत्र समिति की बैठक की। इस बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में वचन पत्र तैयार किया गया।

बता दें कांग्रेस की इस बैठक में वचन पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने बैठक के बारे में पूरी जानकारी दी। पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने जानकारी दी कि इस वचन पत्र में सरकार बनने के बाद 500 में सिलेंडर महिलाओं को 15 सौ रुपए महीना देने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने बताया कि सरकार बनने के बाद पुरानी पेंशन बहाली भी वचन पत्र में शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र जारी होगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी अलग से वचन पत्र जारी होगा। कांग्रेस के नेताओं ने सभी 230 विस क्षेत्रों में दौरे कर वचन पत्र के लिए सुझाव दिए हैं। आगे उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द वचन पत्र जारी किया जाएगा।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |