थाने में हंगामा करने पर दो लोगों पर मामला दर्ज, धारा 144 लागू , सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

खंडवा। अलग-अलग धर्म के लड़का-लड़कियों के एक रेस्टोरेंट में जूस पीने के दौरान मारपीट के बाद देर रात इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करते हुए मोघट थाने में नारेबाजी कर क्षेत्र में पथराव किया गया। जिसे पुलिस ने लाठीचार्ज कर तत्काल नियंत्रण में कर लिया। पुलिस ने शहर का माहौल खराब करने, नारेबाजी करने और पथराव करने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में एक निर्दलीय पार्षद को आरोपी बनाया है, जिसने भीड़ लाकर थाने के सामने प्रदर्शन किया था। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए नारेबाजी करने वालों की पहचान कर रही है। पुलिस ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर का सांप्रदायिक माहौल सौहार्द कायम रखने की दृष्टि से नगर निगम सीमा क्षेत्र में धारा 144 लगाई है।

इस समय स्थिति पूरी तरह शांत है, शहर में सामान्य गतिविधियां चल रही है कहीं किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने आम लोगों से अपील की है, कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। नहीं कोई कानून अपने हाथ में ले। यदि सोशल मीडिया के जरिए कहीं कुछ आपत्तिजनक पोस्ट आती है, तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |