ओल्ड पेंशन लागू करने समेत 3 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे चिकित्सक, लिखित आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं होने से है नाराज

इंदौर : 1 मई से प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। यह निर्णय इंदौर में हुई चिकित्सक महासंघ की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। फरवरी में हुए आंदोलन के बाद सरकार मांगे पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया।

मांग पूरी नहीं होने से है नाराज

 दरअसल ओल्ड पेंशन लागू करने, खाली पदों को भरने सहित तीन मांगों को लेकर चिकित्सक महासंघ ने फरवरी माह में तीन दिवसीय आंदोलन किया था, 3 दिन के आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष महासंघ के पदाधिकारियों के साथ हाई पावर कमिटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में चिकित्सा विभाग के एसीएस मोहम्मद सुलेमान मौजूद थे। इस बैठक में ओल्ड पेंशन की मांग को छोड़कर शेष सभी मांगों को पूरा करने की सहमति बन गई थी। सहमति पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर भी हुए थे लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी अब तक इसे लेकर आदेश जारी नहीं हुए है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे 52 जिलों के चिकित्सक

चिकित्सक महासंघ ने इस संबंध में बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया कि एक मई से सभी 52 जिलों के चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। आपको बता दें 17 अप्रैल से सभी शासकीय अस्पतालों में काउंट डाउन चलाया जाएगा, प्रत्येक जिले में जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन के माध्यम से वादा स्मरण कराएंगे। ग़ौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच चिकित्सक महासंघ का यह निर्णय सरकार के लिए परेशानी बनेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |