नरवाई जलाने पर होगी कार्रवाई, शाजापुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश

शाजापुर, 07 अप्रैल 2022/ किसानों द्वारा फसल काटने के बाद खेत को साफ करने की दृष्टि से खेतो में आग लगा दी जाती है, जिसे नरवाई जलाना कहते हैं। यह चलन कई बार लोक परिशांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करता है तथा मानव जीवन और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है, साथ ही इससे आसपास की फसलों और मकानों को आग के कारण नुकसान पहुंचता है, उससे किसी आपदा की स्थिति की आशंका बनी रहती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति का ह्रास होकर खराब हो जाती है। नरवाई में आग लगाने के कारण आसपास के खेत जिनमें गेहूं, चना, मसूर आदि की खड़ी फसल तथा निकट के आबादी क्षेत्र में सम्पत्ति को नुकसान होने की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी है तथा वर्तमान में भी होने की संभावना है।

इन सभी तथ्यों को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 उपधारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शाजापुर जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए आदेश दिये हैं कि कोई भी व्यक्ति नरवाई नहीं जलाएगा अथवा खेत में आग नहीं लगाएगा। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60: के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश आज से 31 मई 2022 तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप     |     जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत     |     प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे     |     भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा – हम आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं इसलिए कोई नहीं सुन रहा     |     जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत दूसरी घायल     |     आर्मी का अपमान करने वाले मंत्री का पुतला बचाती नजर आई पुलिस ! कांग्रेस ने उठाए सवाल     |     25 साल सर्विस के बाद हटाया गया कर्मचारी कोर्ट के फैसले से फिर बहाल     |     हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… शव को 5 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंका, जबलपुर में खौफनाक वारदात     |     बांके बिहारी के लिए अमेरिका से आया खास चढ़ावा… देखकर भक्त भी हो गए निहाल     |     गर्लफ्रेंड के पुराने मोबाइल में था एक नंबर, देखते ही बौखला गया अब्दुल… मिठाई खिलाई, फिर मार डाला     |