महिला वकील के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

ग्वालियर :  जिले से महिला वकील के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाला महिला वकील का दोस्त है। जिसने अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया है। वहीं महिला वकील की शिकायत पर वकील सहित उसके दोनो दोस्तो पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

  दरअसल बिरला नगर में रहने वाली महिला वकील का अपने पति से तलाक को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। इस सिलसिले में वह दूसरे अधिवक्ता देव कुमार उचाडि़या के पास अक्सर जाती रहती थी। देव कुमार का एक अन्य परिचित दीपक पिप्पल निवासी कमाठीपुरा और तिघरा थाना क्षेत्र के झंडा पुरा में रहने वाला वीरेंद्र जाटव ने पिछले साल मई में एक दिन महिला को उसके केस के सिलसिले में बातचीत के लिए कमाठीपुरा बुलाया। जहां देव कुमार उचाडि़या ने महिला अधिवक्ता को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया

आरोप है कि इसके बाद महिला वकील के साथ अधिवक्ता देव कुमार और उसके साथियों ने न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया गया। बाद में यह तीनों महिला वकील को उसकी बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे और इस महीने 5 अप्रैल को भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परेशान होकर महिला अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एक आरोपी देव कुमार उचाडि़या को माधौगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दोनों साथी दीपक पिप्पल और वीरेंद्र जाटव फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। माधवगंज पुलिस ने महिला वकील के साथ गैंगरेप अप्राकृतिक कृत्य और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा ने कहा कि, महिला वकील के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाला महिला वकील का दोस्त है। जिसने अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात की है। वही महिला वकील की शिकायत पर वकील सहित उसके दोनो दोस्तो पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |