शाजापुर के डॉ. व्यास को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा अवार्ड

शाजापुर:- नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक व्यास हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के मालिक डॉ. एल एन व्यास को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

रविवार को इंदौर स्थित जाल सभागृह में सत्कार कला केंद्र द्वारा पद्म भूषण डॉ. एस के मुखर्जी की स्मृति में 25 वां राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मप्र उच्च न्यायलय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने शाजापुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एल एन व्यास को उनकी स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबी सेवाओं के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है डॉ. श्री व्यास ने शाजापुर में अत्याधुनिक उपकरणों से लेस पहले हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च की स्थापना कर ज़िलेवासियों को रियायत के साथ उपचार की सौगात दी थी। यही नही उनके हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के ईलाज को लेकर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। समाजसेवा, साहित्य, लेखन के क्षेत्र में भी श्री व्यास ने कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उनके परिवार में पत्नि प्रभा व्यास, बेटी स्मृति, दामाद शैलेष ठाकुर विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर सेवा भावना के साथ स्वास्थ सेवाओं में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। नाती संकल्प भी अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है और परम्परागत चिकित्सा सेवा को तैयार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |