‘राहुल गांधी के पीएम बनने तक उधारी बंद..’ दुकानदार ने लगाया गजब का जुगाड़, देखकर हैरान रह गए ग्राहक

छिंदवाड़ा। शहर के एक दुकान की सोशल मीडिया सहित सियासी गलियारों में बहुत चर्चा है। छिंदवाड़ा के करबला चौक की हुसैन पैलेस एंड डेली नीडस के चर्चा में आने के पीछे की वजह उनकी दुकान में लगे पोस्टर हैं। आपने दुकानों में उधार मांगने वाले ग्राहकों के लिए अलग-अलग तरह के कोटेशन पढ़े होंगे जैसे आज नगद कल उधार, उधार प्रेम की कैची है,उधार मांगकर शर्मिंदा नही करें।

इससे बहुत अलग अंदाज में हुसैन पैलेस के 30वर्षीय मोहम्मद हुसैन ने अपनी दुकान में पोस्टर लगाया जिसमे लिखा है कि 1जनवरी2023से उधारी बंद है।जब तक राहुल गांधी देश के प्रधान मंत्री नहीं बनते है तब तक के लिए उधारी बंद है। शहर के करबला चौक निवासी मोहम्मद हुसैन पिछले 5वर्ष से ज्यादा समय से अपनी इस पैतृक दुकान संचालित कर रहे है।

मोहम्मद हुसैन ने बताया कि दुकान में पहले ज्यादा उधारी होती थी प्रतिदिन औसतन दो हजार रूपये का धंधा होता था जिसमे से 500से 700रुपए की उधारी होती थी। उधारी की वसूली सही समय पर नहीं होने की वजह आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए मैंने पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा हुआ है कि 1जनवरी 2023से उधारी बंद है। जब तक राहुल गांधी देश के प्रधान मंत्री नहीं बनते है तब तक के लिए उधारी बंद है। पोस्टर को लगाने के बाद दुकान में उधारी बिलकुल बंद हो चुकी है और अब नगद में 1हजार का धंधा हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |