बड़वानी। ठीकरी साई मन्दिर वाली फोर लेन हाइवे पर शानिवार सुबह चार बजे के लगभग मुम्बई की ओर से इन्दौर की ओर जा रही स्लीपर कोच बस में भीषण आग लग गई। पुलिस गस्त दल ने देखा तो फायर फाइटर ठीकरी और धामनोद से बुलवाए, मगर आग इतनी फेल चुकी थी की बस पूरी तरह जल गई।
फायर फाइटर के ड्राइवर राहुल राठौड़ के बताए अनुसार बस में ड्राइवर स्टाफ सहित और बारह पन्द्रह सवारी थी, जिनको किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। बस के टब पर अंगुर वहीं पुरी बस में अनार भरे थे जो जल गए।