धमाके की आवाज से दहला गांव, दहशत में आए ग्रामीण, मची अफरातफरी

दमोह। जिले के ग्राम गोलापट्टी में एक किराना कि दुकान में एकाएक धमाके कि आवाज से गांव में हड़कंप मचा गया, वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और किराना दुकान में लगी आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान संचालक चपेट में आकर झुलस गया, जिसके बाद उसे निजी वाहन कि मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मामले में IBC24 को मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलापट्टी कि है, जहां पर एक किराने कि दुकान में संध्या वंदन करने के लिए अगरबत्ती जलाई, तभी वहां पर रखा गैस का सिलेंडर लीक होने के कारण उसमें आग लग गई और वह ब्लास्ट हो गया, जिससे दुकान में आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट होने से धमाके कि आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दौड़े और आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में दुकान संचालक तेजी आदिवासी बुरी तरह से जुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने निजी वाहन कि मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बहरहल स्थानीय लोगों कि माने तो किराना दुकान संचालक पेट्रोल डीजल भी बेचता था। यह आग गैस सिलेंडर से लगी है या फिर कोई और कारण है, वह तो जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। हालांकि मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |