संविधान गलत हाथों में ना चला जाए- कमलनाथ, बोले- भोपाल में बनवाएंगे बाबा साहब की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा
इंदौर : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी महू में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा और सीएम शिवराज पर जमकर हमला किया।
कमलनाथ ने कहा कि संविधान गलत हाथों में ना चला जाए। यदि गलत हाथों में जाता है इसके परिणाम काफी गंभीर होंगे। शिवराज सिंह हर जगह झूठ बोलते हैं। घोषणा वीर है घोषणा करके उसे पूरा नहीं करते।
शिवराज सिंह ने कई दफा आकर यहां पर घोषणा कि बाबा साहब अंबेडकर की जन्मभूमि पर धर्मशाला बनाएंगे परंतु वह आज तक नहीं हुई। पिछले वर्ष जब मैं यहां आया था तब मैंने कहा था कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो भोपाल में बाबा साहब की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करेंगे जिस पर हम आज भी कायम हैं।