इंदौर : संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। चुनावी साल होने की वजह से भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता जन्मस्थली पहुंच रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सभा स्थल पहुंचे और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कैलाश विजयवर्गीय महू विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और उन्हीं के कार्यकाल में जन्मस्थली पर स्मारक का निर्माण कार्य किया गया था।