बिना ऋण लिए 20 से ज्यादा किसानों के सिर चढ़ा करोड़ों का लोन, लैम्प्स प्रबंधक ने ऐसे बनाया शिकार

उमरिया।  उमरिया जिले के पाली ब्लाक में लैम्पस प्रबंधक का अनोखा कारनामा सामने आया है। लैम्प्स प्रबंधक हरिनिवास पांडेय ने अपनी सेवानिवृति के पूर्व सहकारी बैंक में केसीसी धारक आदिवासी किसानों के ऊपर फर्जी तरीके से ऋण चढ़ाकर करोड़ों रूपये का घोटाला कर दिया है। मामले की जानकारी किसानों को तब हुई, जब नए लैम्प्स प्रबंधक ऋण वसूली के लिए किसानों की सूची लेकर उनके घर पंहुच गए और ऋण वसूली के लिए जमीन की कुर्की करने की धमकी देने लगे।

हैरान परेशान किसानों को जब कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने जिले के कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है। बता दें पाली ब्लाक छठवीं अनुसूची में शामिल आदिवासी ब्लाक है यहां ज्यादातर किसान आदिवासी समुदाय से हैं। जिले के पाली ब्लाक के महज सरवाही कला गांव में 24 किसानों के ऊपर लैम्पस प्रबंधक ने 50 लाख रुपये का फर्जी तरीके से कर्ज चढ़ाया है। इसी तरह जिले के बन्नौदा,सरवाहि खुर्द, छिंदहा में भी सैकड़ों केसीसी धारक किसानों के खाते में बिना खाद बीज लिए ऋण चढ़ा दिया गया है।

आरोप है कि लैम्पस प्रबंधक ने अपनी सेवानिवृत्ति के पूर्व जालसाजी करते हुए किसानों के खाते में खाद-बीज के कर्जे के रूप में चढ़ाई गई करोड़ों की रकम निकाल ली गई है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस किसानों के बयान दर्ज कार्रवाई कर रही है, वहीं कलेक्टर ने भी इस बड़े घोटाले की विभागीय जांच के निर्देश दिए है। किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए केंद्र एवं राज्य की सरकारें अलग अलग योजनाएं संचालित कर रही हैं, लेकिन उमरिया जिले में किसानों सहकारिता विभाग के जिम्मेदार अफसर लाभ दिलाने के बजाय कर्जदार बनाने पर तुले हैं। देखना है किसानों को कर्जदार बनाकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले लैम्प्स प्रबंधक के ऊपर कब और क्या कार्रवाई होती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |