स्वामी रामभद्राचार्य के बयान ने पकड़ा तूल, भाजपा ने किया समर्थन, तो कांग्रेस ने सोच को बताया घटिया

भोपाल :  तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा दिए गए बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां भाजपा नेता इन उनके बयां का समर्थन किया है, तो वहीं कांग्रेस ने उनके इस बयान को गलत ठहराया है। इस बयान के बाद से दोनों पार्टियों के बीच एक नया विवाद उत्पन्न होते दिख रहा है।

भाजपा ने किया समर्थन

  तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के ब्यान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि, उनका बयान बिलकुल ठीक है। उन्होंने आगे कहा रामायण काल को देखिये निषादराज, सबरी यह उदाहरण है, समरसता तो रही है और काम का बटवारा था। यही भारत की मूल संस्कृति है और यही मूल भाव है। व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण इसमें विषमता बढ़ती गई। भाजपा नेता गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हमेशा सामाजिक समरसता का पक्षधर रहा है।

कांग्रेस ने सोच को बताया घटिया

वहीं तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता विनय बाकलीवाल ने रामभद्राचार्य की सोच को घटिया बताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस मरते दम तक बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलेगी। बाबा सोहब अंबेडकर ने संविधान लिखा है। नेहरू की महत्वाकांक्षा ने भारत का विभाजन कैसे करवाया। ये तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य की फूटी सोच है कि वो संविधान के निर्माता के लिए ऐसी राय रखते हैं।

क्या कहा था स्वामी रामभद्राचार्य ने

  बता दें कि, जबलपुर गुरूवार को तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य का जबलपुर में आगमन हुआ था। जहां उन्होंने बयान देते हुए कहा कि कुर्सी के भेड़ियों ने समाज में विरसता का बीज बोया है। भारत में कुर्सी समरसता पहले से थी लेकिन कुर्सी के भेड़ियों ने विरसता लाई।

पहले देश में जाति वर्ण था जातिवाद नहीं था। जातिवाद के आधार पर किसने झगड़े करवाए। आजादी के बाद जाति आधारित आरक्षण ना होता तो देश में कोई झगड़ा ही न होता। साथ ही कहा कि देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू की महत्वाकांक्षा ने भारत का विभाजन करवाया। मजहब के आधार पर विभाजन हुआ है। हमने तो समरसता बरती।

भारत में रहना है तो रघुवर और यदुवर के बनकर रहो। भारत में बाबर के बनकर रहोगे तो यह नहीं होगा। स्वामी जी ने आगें कहा कि आज आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। जाति के आधार पर आरक्षण न हो। प्रतिभा की हत्या ना हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |