कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन का शाजापुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने किया स्वागत क्षेत्र में संगठन के कार्यो की जानकारी दी
शाजापुर,, कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता जोकि अपने स्पष्ट बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम (कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता)(Acharya Pramod Krishnam) अल्प प्रवास पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यहां पर उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की इस दौरान शाजापुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह गोहिल ने भी उनका स्वागत सत्कार कर उज्जैन संभाग में कांग्रेस के कार्य और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी ओर बताया कि क्षेत्र में किस नेता के द्वारा संगठन को लेकर क्या कार्य किया जा रहा है । वर्तमान में आम जनता की समस्या क्या है और कांग्रेस पार्टी से लोग क्या चाहते हैं आदि के बारे में अपनी राय प्रकट की इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सारंगपुर के अध्यक्ष के साथ शाजापुर के लोकेश ने भी उनका स्वागत किया



