शुजालपुर आए मुख्यमंत्री ने भाजपा के बूथ अध्यक्षों से किया संवाद, महाविजय का किया शंखनाद, कहा कार्यकर्ता ही भाजपा के प्राण है
शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी आज शीर्ष नेतृत्व पर पहुंची है तो इसके पीछे बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता की मेहनत है। आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार कार्यकर्ताओ के कारण बड़े-बड़े काम कर रही है। कार्यकर्ता ही भाजपा के प्राण है।
यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को शुजालपुर में लाडली बहना सम्मेलन के पश्चात आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्षों के संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश की गिनती बीमारू राज्य में हुआ करती थी लेकिन आज भाजपा की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश विकसित राज्यों की गिनती में आ गया है। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश से गुंडे, डाकू और नक्सलियों को खत्म किया है। जनता की खुशी के लिए वे सब काम भाजपा की सरकार करना चाहती है जिसे वह चाहती है। देश के हृदय स्थल कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई और प्रभु श्रीराम का उनकी जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनने जा रहा है। तीन तलाक कानून वापस लिया गया। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की योजनाओ मे गरीब कल्याण का मार्ग सषक्त हुआ है रोटी कपड़ा और मकान सिर्फ नारा नही बल्कि इन मूलभूत समस्याओ को समाप्त किया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबो को पक्के मकान मिल रहे है। ये सब काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है।
भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावो को लेकर पार्टी की तैयारिया तेज है। हमारे बूथ विस्तारक अभियान के तहत जो भी काम बताये गये थे वो पूर्ण हो चुके है। उन्होने कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए कहा कि हमे आने वाले चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कसना है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जो 51 प्रतिषत वोट की बात की है वह इसलिए है क्योकि भाजपा के खिलाफ सारे दल एक हो रहे है। हम युद्ध में जा रहे है इसलिए कार्यकर्ता मुड़ में होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओ से जयघोष करते हुए कहा की अबकी बार मध्यप्रदेश में 200 पार और 2024 में मोदी जी की सरकार।
संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बूथ अध्यक्षों से सीधे संवाद भी किया फिर मंच से उतरकर सभी बूथ अध्यक्षों के साथ फोटो भी खिंचवाए। बूथ अध्यक्ष संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबाराम कराड़ा, भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने की।

चार करोड़ से संवरेगा मां राजराजेश्वरी माता मंदिर परिसर
जिले के शुजालपुर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जिले में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के साथ शाजापुर नगर के प्रसिद्ध मां राज राजेश्वरी माता मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए 4 करोड़ रुपए राशि की घोषणा की। शाजापुर के अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर मां राज राजेश्वरी माता मंदिर के सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी और यहां शाजापुर जिले के साथ बाहर से भी श्रद्धालु आते है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को शुजालपुर आगमन पर जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा मंदिर विकास के लिए मांग रखी जिस पर उन्होंने 4 करोड़ रुपए मंदिर परिसर के विकास हेतु घोषणा की।