भोपाल के जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच हिंसक टकराव, पुलिस बल तैनात

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के जहांगीराबाद इलाके में तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक समुदाय के कुछ लड़कों ने दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ जमकर मारपीट करने लगे। घटना बुधवार रात की है। इन लड़कों का युवक पर आरोप था कि वह उनके समुदाय की लड़की से बात क्यों कर रहा था।

युवक से मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। देर रात तक यहां सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।

लड़की से दूसरे समुदाय का युवक कर रहा था बात

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक्सटॉल कालेज चौराहे के पास चाट के ठेले पर कुछ लोग चाट खा रहे थे। इनमें एक समुदाय विशेष की लड़की से दूसरे समुदाय का युवक बात कर रहा था। यह देख लड़की के समुदाय से कुछ लड़के आ गए। उन्हें यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। जल्द ही दोनों पक्षों के लोग सामने आ गए। एक समुदाय की ओर से पथराव किया गया।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। भीड़ पर काबू पाने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाईं। रात सवा 11 बजे इस इलाके में सन्नाटा पसर गया। देर रात तक पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |