भोपाल। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने थर्ड जेंडर को बड़ी सौगात दी है। जिसके बाद प्रदेश में थर्ड जेंडर को पिछड़ा वर्ग के हिस्से में शामिल किया गया है। इस फैसले के बाद ट्रांसजेंडर्स भी सरकारी भर्ती में 14 फीसदी आरक्षण का लाभ ले पाएंगे। भोपाल में हुई बैठक में प्रदेश के 30 हजार ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने और आरक्षण का लाभ देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई थी लेकिन अब सरकार के इसी फैसले का विरोध हो रहा है।
प्रदेश में ओबीसी महासभा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले जा रही है। महासभा थर्ड जेंडर को ओबीसी आरक्षण देने विरोध कर रही है। ओबीसी महासभा ने आरक्षण का विरोध करते हुए थर्ड जेंडर को जाति के मुताबिक आरक्षण देने की मांग की है। इतना ही नहीं ऐसा नहीं करने पर ओबीसी महासभा ने फैसले के खिलाफ आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।