‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्य्रकम में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल करेंगे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ

जगदलपुर :बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आज भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ आएंगी। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।

1 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे सीएम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नई दिल्ली से पूर्वान्ह 11 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम बघेल दोपहर 1.35 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचकर भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में वे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री बघेल जगदलपुर से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मऊगंज में बवाल, उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI की मौत     |     गुना में परेड ग्राउंड पर पुलिस की होली, खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे SP और कलेक्टर     |     मुख्यमंत्री मोहन का अनोखा अंदाज, टी स्टॉल पर अचानक रुकवाया काफिला, लोगों के साथ ली चाय की चुस्की     |     रायसेन के सुल्तानगंज में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल     |     राजस्थान – एमपी सीमा पर जंगल में लगी भीषण आग, किसानों की फसलों को खतरा     |     खंडवा में नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     मऊगंज में बंधक बनाकर पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित युवक की मौत, कई अधिकारी घायल     |     MP: ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट से लगी आग, मरीजों को निकाला गया सुरक्षित     |     60 पेशेंट, एक धमाका और धू-धूकर उठता धुआं… कमला राज अस्पताल में आधी रात को आग से कैसे बचाए गए मरीज?     |     स्पेस में जाने से पहले कौन से वर्कआउट करने होते हैं? इनके बारे में कितना जानते हैं आप     |