मध्य प्रदेश के मशहूर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने धार्मिक कथाओं के साथ-साथ घरेलू दिक्कतें के उपाय देने के लिए भी मशहूर है। उनके कई भक्त कुबेरेश्वर धाम में अपने दिक्कतों का निवारण पाने के लिए आते है। हाल ही में प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पंडित मिश्रा ने एक ऐसा चमत्कारी उपाय जिसे करने से होता है हर समस्या का समाधान करने का दावा किया है।
वायरल वीडियो में पंडित मिश्रा ने बताया कि बहुत बड़ी समस्या जिसका समाधान सालों से निकल ही न रहा हो। बहुत बड़ी समस्या से अगर जूझ रहे हो तो वेलपत्र का कमल पुष्प बनाओ। 21, 31, 51, 108 वेलपत्र को एक साथ लेकर कमलपुष्प का निर्माण करना है। फिर कमलपुष्प का निर्माण करके बीच में रख लीजिए लाल चंदन उसके उपर पीला अक्ष्त, हाथ की हथेली में लेकर बाबा से निवेदन करके शिवलिंग पर चढ़ा दीजिए। चढ़ाने के बाद 7 लोटा पानी धीरे-धीरे अपनी कामना बोलकर चढ़ाना शुरू करेंगे तो समस्या कैसी भी हो निपटारा जरूर मिलेगा।