गर्लफ्रेंड की लाश के साथ रह रहा था युवक, कमरे में मिली मृतिका की डायरी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में युवती की लाश मिलने के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। युवती के प्रेमी लाश को उतार कर उसी के साथ रह रहा था। वहीं अब पुलिस को एक डायरी हाथ लगी है। इसकी जांच में कुछ बड़े खुलासे होने के संकेत हैं। पुलिस आरोपी प्रेमी से पुछताछ भी कर रही है।

गौरतलब है कि रविवार को टिकरापारा थाना क्षेत्र के एक कमरे से पुलिस ने युवक को युवती की लाश के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों लिव इन में रह रहे थे। कमरे से जब तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और युवक भी वहीं था। युवक का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने फांसी लगा ली थी। उसने लाश फंदे से उतारी और डरकर किसी को जानकारी नहीं दी।

शराब पीने के लिए बेची साइकिल

मकान मालिक रघुराम साहू और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पहले तो दोनों अच्छे से रहते थे, लेकिन 15 दिन पहले गोपी शराब के नशे में बसंती से झगड़ा करने लगा था। उसने शराब पीने के लिए अपनी साइकिल बेच दी थी, फिर घर में रखा सिलेंडर भी बेच दिया था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |