महिलाओं के हीमोग्लोबीन टेस्ट के लिए काउंटर लगाए जायेंगे जिले में अब तक एक लाख से अधिक महिलाओं का पोर्टल पंजीयन

शाजापुर, 11 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 12 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित शाजापुर जिले के शुजालपुर में लाड़ली बहना समारोह में एनीमिया मुक्त भारत की थीम पर आने वाली महिलाओं के हीमोग्लोबीन टेस्ट के लिए प्रत्येक सेक्टर में परीक्षण काउंटर लगाए जायेंगे। इसी तरह प्रत्येक सेक्टर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 के लिए महिलाओं के समग्र-आधार ई-केवायसी करने के लिए भी काउंटर लगाए जायेंगे। इन काउंटर्स के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह महिलाओं के बैंक में खाता खोलने के लिए भी पोस्ट आफिस एवं विभिन्न बैंकों द्वारा लगभग 60 काउंटर्स सेक्टर में बनाए जायेंगे। उक्त जानकारी कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा दी गई। कलेक्टर श्री कन्याल ने महिलाओं से अनुरोध किया है कि बैंक खाता खोलने के लिए वे अपना आधार, समग्र एवं मोबाईल लेकर आएं। जिन महिलाओं के बैंक खाते समग्र आधार से लिंक नहीं हुए हैं और डीबीटी इनेबल्ड नहीं है, वे भी अपने साथ समग्र, आधार एवं मोबाईल नंबर लेकर आएं।

जिले में अब तक एक लाख से अधिक महिलाओं का पोर्टल पंजीयन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 के लिए जिले में अब तक 1 लाख 2087 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। जिले में लगभग 1 लाख 60 हजार से अधिक महिलाओं के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अब तक पोर्टल पर हुए पंजीयन के अनुसार जनपद पंचायत कालापीपल में कुल 21723, मो. बड़ोदिया में 22678, शाजापुर में 20490 एवं शुजालपुर में 17721 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका शाजापुर में 5955, शुजालपुर में 6017, नगर परिषद पानखेड़ी में 1546, अकोदिया में 1753, मक्सी में 2341 एवं पोलायकलां में 1863 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। जनपद पंचायत कालापीपल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरके मण्डल ने बताया कि ग्राम पंचायत तिलावद मैना, सेमलिया, रनायल, भैंसायानागीन, पोचानेर, अरण्डिया एवं प्रतापपुरा में शत-प्रतिशत महिलाओं का पंजीयन हो गया है तथा इन महिलाओं के बैंक खातें को आधार से लिंक व डीबीटी सक्रिय करा दिया गया है।

समारोह में आने वाले वाहनों के लिए 6 पार्किंग स्थल तय

12 अप्रैल 2023 को आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना समारोह के लिए 6 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पी-1 पार्किंग स्थल उगली जोड़ (मंच के सामने) फोर व्हीलर वाहन पार्क कराएं जायेंगे। पी-2 पार्किंग स्थल उगली जोड़ (मंच के सामने) में टू् व्हीलर, पी-3 पार्किंग स्थल उगली जोड़ (मंच के सामने) बस पार्किंग रखी गई है। पी-4 पार्किंग उगली रोड कालापीपल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए, पी-5 तलेन रोड आने वाले वाहनों के लिए तथा पी-6 इकलेरा रोड पर पार्किंग बनाई गई है।

विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा और प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 12 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित शाजापुर जिले के शुजालपुर में लाड़ली बहना समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 11597.33 लाख रूपये लागत के 12 कार्यों का ई-भूमिपूजन तथा 150 लाख रूपये लागत से बेहरावल में निर्मित गौशाला का ई-लोकार्पण होगा।

मुख्य समारोह स्थल पर महाराणा प्रताप सीएम राईज स्कूल अकोदिया लागत 4300.15 लाख रूपये, मिहीर भोज सीएम राईज स्कूल सुन्दरसी लागत 4000.01 लाख रूपये, लोकनिर्माण विभाग की हड़लाय से बोल्दा 3.85 किमी सड़क लागत 246.02 लाख रूपये, पगरावद से पीपलरांवा जोड़ 5.5 किलोमीटर सड़क लागत 501.99 लाख रूपये, अरनियाखुर्द से बिसनखेड़ा 2.5 किलोमीटर मार्ग लागत 494.64 लाख रूपये, शुजालपुर से खेड़ापति हनुमान मंदिर मण्डी से नान्याखेड़ी मार्ग पर जमधड़ नदी पर पुल निर्माण लागत 327.09 लाख रूपये, अरनियाखुर्द से बिसनखेड़ी मार्ग पर बलाई नाले पर पुल निर्माण लागत 188.69 लाख रूपये, उप तहसील टप्पा कार्यालय भवन मक्सी लागत 124 लाख रूपये, आईटीआई कालापीपल भवन निर्माण एवं आवास गृह निर्माण लागत 1000.43 लाख रूपये, नगरपालिका शुजालपुर कायाकल्प अभियान सीसी रोड लागत 314.31 लाख रूपये तथा पानखेड़ी नगरपरिषद विशेष निधि के कार्य लागत 100 लाख रूपये इस प्रकार कुल 11597.33 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया जायेगा।

प्रदर्शनी

समारोह स्थल पर कृषि विभाग द्वारा मिलेट फसलों के महत्व एवं जैविक खेती प्रदर्शनी और जैविक उत्पाद विक्रय को लेकर प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राईज स्कूल झांकी, उद्योग विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का बैनर-पोस्टर से प्रचार-प्रसार, उद्यान विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं उन्नत मशीनों के मॉडल, ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समूहों की दीदीयों द्वारा बनाए गए उत्पादों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जलजीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं, पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं एवं गौशालाओं में निर्मित जैविक खाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं एनीमिया, आयुष्मान भारत, मलेरिया, कुष्ठ नियंत्रण आदि योजनाओं पर, नगरपालिका शुजालपुर द्वारा शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री, रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेला, आयुष विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |