‘शिव’राज में ट्रांसजेंडर्स को मिला बराबरी का हक, अब गर्व से कह सकेंगे हम OBC हैं, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्ताव लाए गए। कैबिनेट में प्रस्तावों पर चर्चा के कई मंजूरी दी गई है। कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में हुए फैसलों की जानकार चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी। इस दौरान ट्रांस जेंडरों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। अब से एमपी में ट्रांसजेंडरो को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। जिसमें करीब 30 हज़ार ट्रांसजेंडर को इसका लाभ मिलेगा।

ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश में अब ट्रांसजेंडर OBC कैटेगरी में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद ट्रांसजेंडर भी OBC आरक्षण के हकदार होंगे। कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है। पिछड़ा वर्ग की सूची में क्रमांक 94 पर ट्रांसजेंडर को शामिल किया जाएगा।

कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

– मप्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश आएगा
– करीब 50 हजार करोड़ का निवेश
– भारत पेट्रोलियम का रिफायनरी प्लांट लगेगा
– स्टेट जीएसटी में 15 साल के लिए रियायत
– 15 हजार करोड़ की रियायत देंगे
– 500 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध देंगे
– बिजली में एक रुपए प्रति यूनिट की रियायत देंगे
– मप्र राज्य मिलेट्स मिशन की स्थापना को कैबिनेट ने दी मंजूरी
– मोटे अनाज के प्रचार प्रसार उत्पादन और उपयोग पर जोर
– मोटे अनाज के बीज पर मिलेगी अस्सी फीसदी सब्सिडी
– मोटे अनाज को लेकर किया जायेगा जनजागरण
– किसानों का प्रशिक्षण होगा
– सरकारी कार्यक्रमों में मिलेट्स की डिश होना अनिवार्य
– मिड डे मील, हॉस्टल्स में भी 1 दिन मोटे अनाज का भोजन
– 2 साल के वृहद कार्य होगा, 23 करोड़ का बजट रखा गया
– गेंहूं एक्सपोर्ट का मंडी शुल्क राज्य सरकार देगी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |