तेज रफ्तार का कहर, सड़क पर गेंहू समेट रहे लोगों को कुचला, पिता-पुत्र समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

 धार। जिले में इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरदारपुर थाना अंतर्गत बीती रात भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। बताया  जा रहा है कि घटना रात्रि 12:15 बजे के लगभग की है, जब एक ट्रैक्टर ट्राली में 2 लोग गेहूं भरकर राजगढ़ अनाज मंडी की तरफ ले जा रहे थे।

दरअसल, गेंहू ले जाते वक्त ट्रैक्टर का फालका खुल गया, जिससे गेहूं सड़क पर बिखर गया। इसी वक्त  किसान ने सूचना देकर घर से अपने बेटे और दो अन्य को मौके पर बुलवाया। सभी पांचों लोग सड़क पर बिखरे गेहूं को समेट रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही आयशर वाहन ने सभी को रौंद दिया।

इस हादसे में पिता पुत्र किसान और दो अन्य सहित 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घटना में घायल है। मृतकों में तीन लोग धार के नोगांव के रहने वाले हैं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आयशर चालक को गिरफ्तार किया और सभी शवों को पीएम के लिए भेजा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |