मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को देखा और सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 23 मई 2022 को सलकनपुर में 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया था। इनमें 6 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से देवीधाम सलकनपुर में शिव मंदिर के समीप पार्किंग तथा शिव मंदिर के विभिन्न विकास कार्य, 16 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से मंदिर परिसर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण तथा भोजशाला एवं सूर्य द्वार का नवीनीकरण, 11 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से मेला ग्राउण्ड का विकास, सिंह द्वार का विस्तार एवं सरोवर का सौन्दर्यीकरण तथा 8 करोड़ 74 रूपए की लागत से 125 नवीन दुकानों का निर्माण एवं 6 भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है।

प्रेमबाई को फूल माला पहना कर गले से लगाया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर मंदिर प्रांगण में फूलों की दुकान लगाने वाली प्रेमबाई से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने प्रेमबाई को फूल माला पहना कर गले लगाया तो वे भाव विभोर हो उठी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |