सीएम के कार्यक्रम का शुजालपुर, में राज्यमंत्री श्री परमार ने तैयारियों का जायजा लिया, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अधिकारियों को सोंपे दायित्व

शाजापुर, 10 अप्रैल 2023/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्‍य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने आज शुजालपुर में 12अप्रेल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगौर, श्री अशोक नायक, श्री विजय सिंह बैस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

राज्यमंत्री श्री परमार ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिये बनाये रहे हेलीपेड, मंच, सभागार, प्रदर्शनी स्थल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा में आने वाले लोगो के बैठने एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री कन्याल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया।


इसके उपरांत कलेक्टर श्री कन्याल ने उपस्थित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौपे गये दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि सभा स्थल पर कुल 28 सेक्टर बनाये जा रहे है। प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। प्रत्येक सेक्टर में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही प्रत्येक सेक्टर में स्वास्थ्य शिविर तथा ई-केवाईसी एवं बैंक खाता खोलने के लिये भी काउण्टर लगाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने भी संबोधित करते हुये कहा कि कार्यक्रम के दौरान कुछ भी निगेटिव हो रहा हो उसकी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दें। साथ ही अवांछित गतिवधि करने वालो को रोके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |     Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरी कहानी     |     गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप     |     बदायूं में ‘खूनी’ शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा कोहराम     |     UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या     |     Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी     |     US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव; ग्लोबल मार्केट में हड़कंप     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और हादसे की पूरी जानकारी     |     UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त     |     दिल्ली के पालम में ‘मौत का तांडव’! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार     |