भोपाल। वेब सीरीज के शौकीन लोगों के लिए इस लक्त की सबसे बुरी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश में जल्द ही आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगा सकती है। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए है। सीएम ने कहा है कि महाराज श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध की बात की। युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
सीएम शिवराज ने यह बात देवकीनंदन ठाकुर जी के प्रवचन कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री शिवराज ने दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर पहुंच कर महाराज देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन सुने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने सीएम शिवराज को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सीएम ने प्रदेश की जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत किया।