पलक झपकते ही चली गई पिता-पुत्र की जान, दो मासूम बच्चे भी घायल, वजह जान रह जाएंगे हैरान

दमोह। देर रात गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने के कारण मौसम ने एकाएक करवट बदल दी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो बच्चे चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद घायल बच्चों को पथरिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है, की घटना जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा की है, जहां देर रात एकाएक गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें अन्नू आदिवासी तथा राधे आदिवासी चपेट में आ गए, जिनकी घटना स्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में उनके दो मासूम बच्चे लखन और हरिबाई भी आ गये, जो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद दोनों मृतको के शव को पथरिया अस्पताल मे रखवा दिया गया है, जहां पर आज उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |