मुख्यमंत्री श्री चौहान का पेसा नियम मोबिलाइजर एवं जन-सेवा मित्रों से संवाद

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासन की योजनाओं की जानकारी नीचे धरातल स्तर तक पहुँचाये। शासन का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बहनों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना है। जिन स्थानों पर कनेक्टिविटी की समस्या है तो अन्य स्थान पर फॉर्म भरवाने के लिए बहनों के लिये वाहन की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रतलाम में पेसा नियम मोबिलाइजर तथा मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्रों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। सभी मोबिलाइजर का दायित्व है कि मुख्यमंत्री का संदेश गाँव-गाँव तक पहुँचाये। पेसा नियम के क्रियान्वयन में महिलाओं की भी बड़ी सशक्त भूमिका है। गाँव में आपसी छोटे-मोटे विवादों को निपटाने में पेसा नियम का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में तेंदूपत्ता समितियों के हित में हो रहे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवाद के दौरान जन-सेवा मित्रों, पेसा नियम मोबिलाइजर से फीडबेक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल स्तर पर उतारने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन अपना काम कर रहा है। आप भी सशक्त रूप से कार्य करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान जन-अभियान परिषद से जुड़ी ग्राम मौलावा की झीतरीबाई मईडा, जनसेवा मित्र हरीश धाकड़ से संवाद किया। परिषद से जुड़ी बाजना विकासखंड की बालिका कविता झोर्डिया ने मुख्यमंत्री से अपनी चर्चा का आरंभ जय जोहार से किया तो मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन के प्रत्युत्तर में जय जोहार कहा और आशीर्वाद दिया। कविता ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार संबंधी अपने कार्य की जानकारी बड़े उत्साह के साथ बताई।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना पंजीयन केंद्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम प्रवास के दौरान पोलो ग्राउंड परिसर में लाड़ली बहना पंजीयन केंद्र का निरीक्षण कर पंजीयन प्रक्रिया का अवलोकन किया। ऑपरेटर से नेट कनेक्टिविटी तथा अन्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। केंद्र पर मौजूद बहनों द्वारा अपने लाड़ले भैया का स्वागत तिलक लगा कर और गमछा भेंट कर किया गया। यहाँ मौजूद जनजातीय बहनों द्वारा अपने मुख्यमंत्री को अपने खेत के गेहूँ, चना, मूंगफली और हरे मूंग भेंट किए। साथ ही पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया। पंजीयन सेंटर में मुख्यमंत्री के आते ही बहनों द्वारा भैया-भैया के नारे से उनका अभिनंदन किया गया। बहनों द्वारा गुड़ से मुख्यमंत्री का मुँह मीठा करवाया और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपनी भांजियों के साथ नृत्य में भी शामिल हुए।

जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री चैतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे, श्री दिलीप मकवाना सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई और जन-अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |