थाना महाकाल पुलिस ने चोरी की योजना बनाते किया 07 महिला व 02 पुरुष को गिरफ्तार,आरोपीगण से अवैध धारदार हथियार बरामद

🔺 पुलिस की सतर्कता एवं जागरूकता के चलते घटना को अंजाम देने के पूर्व लिया आरोपियों को हिरासत में।
🔺
पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा थाना महाकाल क्षेत्र में आयोजित शिव महापुराण कथा को दृष्टिगत रखते हुए चोरी करने तथा संदिग्धों की धड़पकड़ हेतु उज्जैन पुलिस को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद,अनुभाग नगर पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेन्द्र गौतम व टीम द्वारा चोरी की योजना बनाने वाले 07 महिला व 02 पुरुषो को मय हथियार गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🔺घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक- 08.04.23 को महाकाल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ऊजड़खेड़ा हनुमान मंदिर के पास कुछ महिला एवम् पुरुष नरसिंह घाट के आसपास स्थित कॉलोनी के सूने मकानो में मौका पाकर चोरी करने की योजना बना रहे है।

🔺पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही–
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कि जाकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया गया जहां पर पाया की 07 महिला व 02 पुरुष को मय हथियार चाकू, लोहे का पाईप, लोहे का सरिया, लोहे की टामी, बांस का डंडे, चाबी का गुच्छा, पेचकस के साथ नरसिंह घाट के आसपास स्थित कॉलोनी में सूने मकान में मौका पाकर चोरी करने की योजना बना रहे है। उक्त आरोपीगण को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया बाद थाना महाकाल पर अपराध क्र. 164/23 धारा 401 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

🔺 जप्त माल मश्रुका
01.एक लोहे का धारदार चाकू
02.एक लोहे का सरिया
03.एक लोहे की छोटी टामी
04.एक लोहे का पाईप
05. तीन बांस के डंडे
06.एक चाबी का गुच्छा
07. एक पेचकस

🔺 आरोपीगण के आपराधिक रिकार्ड–
▪️प्रथम महिला आरोपी के विरुद्ध थाना बरुआसागर झांसी पर 06 अपराध पंजीबद्ध।
▪️द्वितीय महिला आरोपी के विरुद्ध थाना रक्सा झांसी पर 05 अपराध पंजीबद्ध।
▪️ तृतीय महिला आरोपी के विरुद्ध थाना मोठ जनपद झासी पर 03 अपराध पंजीबद्ध
▪️चतुर्थ महिला आरोपी के विरुद्ध थाना बरुआसागर झांसी पर 01 अपराध पंजीबद्ध है।

🔺सराहनीय भूमिका
निरीक्षक श्री मुनेन्द्र गौतम, उनि भंवरसिह निगवाल, उनि जी आर खाटकिया, उनि मांगीलाल मालवीय, सउनि गौरीशंकर यादव, म. आर. 1282 सुषमा, म. सै. 92 शकुन्तला, आर. 1789 रवि पटेल, आर. 1641 आलोक शर्मा, आर. 685 शशांक, आर. 67 पंकज कुट्रे, आर. 1567 अजय उपाध्याय, महाकाल पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |