भोपाल। सारे सपने होंगे साकार, जब प्रदेश में होगी कमलनाथ सरकार। इस स्लोगन के साथ राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में लगाए कांग्रेस पदाधिकारियों के हॉर्डिंग और पोस्टर से कांग्रेस ने एक नए तरीके से अपनी बात जनता के बीच पहुंचा रही है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में कमलनाथ की योजना और घोषणाओं को लेकर कांग्रेस ने हॉर्डिंग और पोस्टर लगा रही है। कांग्रेस इसके माध्यम से ये प्रयास कर रही है कि मप्र की जनता को कमलनाथ की सरकार की योजनाओं और वर्तमान में की जा रही घोषणाओं के बारे में जानकारी दी जा सके।
पोस्टर में 15 महीने की कमलनाथ सरकार की योजनाओं को तो जनता के बीच पहुंचाया ही जा रहा है लेकिन, कांग्रेस की 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 1500 रुपए महिलाओं को आर्थिक सहायता, 300 रुपए में 300 यूनिट बिजली देने जैसी नई घोषणाओं को भी प्रचारित किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की माने तो कमलनाथ ने जो घोषणाएं पूर्व में की थी उनको पूरा किया अब जब कमलनाथ ने चुनाव से पहले घोषणाएं की हैं वो भी पूरी की जाएंगी।