ऐतिहासिक काल के शैल चित्रों का अस्तित्व खतरे में, सामने आई खनिज विभाग की बड़ी लापरवाही

रायसेन। जिला मुख्यालय पर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद ऐतिहासिक काल के शैल चित्रों का अस्तित्व खतरे में इन शैल चित्रों को देखने न केवल भारतीय पर्यटक ही आते हैं वरन विदेशों से भी इतिहासकार पुरातत्वविद इन भित्तिचित्रों को देखने आते हैं। इन शैल चित्रो का न तो संरक्षण हो रहा बल्कि अवैध मुरम खनन से इनका अस्तित्व ही संकट में पड़ा हुआ है। इस शैल चित्रों को आज से लगभग 10 से 20 हजार वर्ष पहले आदिमानवों ने पत्थरों पर उकेरा, जिनको बचाने न तो खनिज विभाग जागा और न ही जिला प्रशासन, जिससे यह शैलचित्रों का अस्तित्व संकट में है।

इन शैल चित्रों को सहेजने और इस पहाड़ी से एक किलोमीटर के दायरे में खनन पर रोक लगाई गयी थी, बावजूद इसके खनिज विभाग की लापरवाही से यहां अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है जिस पहाड़ी पर यह शैल चित्र बने उसी पहाड़ी के नीचे महज कुछ कदम दूर अवैध खननकर्ता पहाड़ को खोखला कर रहे है। इतिहासकार चिंतित है और जिला प्रशासन मौन है । रायसेन के प्राचीन दुर्ग की तलहटी से लगे हुए पहाड़ की चट्टानों पर 10 से 20 हजार वर्ष पहले आदिमानवों ने इन गुफाओं में भित्तिचित उकेरे इन शैल चित्रों में डायनासोर, गेंडा, घोड़ा, पशु पक्षी सहित अन्य भित्ति चित्र हैं जो आज देख रेख में अवैध खनन से नष्ट होने की कगार पर है । स्थानीय पुरातत्व प्रेमी भी इस अवैध खनन से संकट में पड़े शैल चित्रों के अस्तित्व को लेकर चिंतित है।

ऐसी मान्यता है की भगवान राम ने भी वनवास के समय राम छज्जा पर चातुर्मास व्यतीत किया था। इस राम छज्जा के शैल चित्रों को लेकर कई इतिहासकारों ने लिखा, जिसमें पुरातत्वविद स्वर्गीय रमाशंकर मिश्र सहित अभी हाल ही में स्पेन से आए इतिहासकार ने भी अपनी पुस्तक मे इन भित्तिचित्रों को सहेजने कलेक्टर अरविंद दुबे से चिन्ता जताई थी, उसके बाद भी इन शेलचित्रो के पास हो रहे अवैध खनन को रोकने में खनिज विभाग की नाकामी से हजारों साल पुराने शैल चित्रों का अस्तित्व संकट में नजर आ रहा है।

स्थानीय इतिहास के जानकार राजीव चौबे ने इस अवैध खनन से नष्ट हो रहे शैल चित्रों को बचाने की गुहार लगाई और बताया कि दक्षिण अफ्रीका में पुरातत्व महत्व के स्थान पर चल रही सोने की खदाने वहां की सरकार ने बंद करवा दी तो फिर यह शैल चित्र को बचाने जिला प्रशासन को गंभीर होना चाहिए, वहीं खनिज विभाग के अधिकारी अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ते नजर आए ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |