Breking तस्करों के खिलाफ बेरछा पुलिस की एक बार फिर बड़ी कार्यवाही

बेरछा / शाजापुर, अवैध मादक पदार्थ को पकड़ने के मामले में शाजापुर जिले की बेरछा पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है थाना प्रभारी इनिम टोप्पो के द्वारा लगातार अपनी टीम के साथ अवैध मादक पदार्थों के मामले में बड़ी कार्रवाई है की जा रही है जिसकी क्षेत्र में काफी सरहना भी हो रही है क्योंकि पूर्व में भी बेरछा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी और आज शनिवार को फिर एक बड़ा मामला देखने में मिला है थाना प्रभारी श्री टोप्पो ने बताया कि
श्रीमान यशपालसिंह राजपूत (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के मार्ग दर्शन एवं श्री टी. एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान भविष्य भास्कर अअपु महोदय अनुभाग बेरछा के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहै अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ का अभियान के तहत थाना बेरछा जिला शाजापुर को एक आरोपी पकड़ने में सफलता हासिल की गयी।
दिनांक 07.04.2023 को सउनि कैदार पटेल थाना बेरछा को मुखबिर की सूचना मिली की पोस्ट ऑफिस के सामने बेरछा मंडी तरफ एक व्यक्ति जिसने सफेद शर्ट व नीली जिन्स पहने है जो अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। जिसे जल्द ही पकड़ा जा सकता है । जिस पर मय फोर्स के पोस्ट ऑफिस के पास घेराबंदी की कुछ देर बाद मुखबीर द्वारा बताया गया हुलिया का व्यक्ति मराठा मोहल्ला से एक हरे काले व सफेद रंग का चैक्स का झोला लिये आता हुआ दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घैराबंदी कर पकड़ा , उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम उमेश पिता अन्नुलाल उपाध्याय जाति ब्राह्मण उम्र 42 साल निवासी त्रिवेणी हील्स उज्जैन हाल मोहन बडोदिया का होना बताया । जिसके कब्जे से 3 पैकेट में 14 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 1 लाख 50 हजार रुपये का बरामद किया गया । उक्त आरोपी पूर्व में थाना बेरछा के अपराध क्रमांक 39/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में भी फरार था।
आरोपी उमेश उपाध्याय के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द किया गया।

1 उक्त कार्यवाही में उनि इनिम टोप्पो, उनि केसर राजपूत, सउनि कैदार पटेल, सउनि रामेश्वर पटेल, सउनि सुरेन्द्र घनघोरिया, सउनि मनोहरसिंह, का.प्रआर.368 राजेश पटेल,,का. प्रआर. 585 विशाल पटेल, आऱ.160 रोहित पटेल, आर. 269 रोहित बिलावलिया, आर. 140 श्रवण सिन्हा, आर. 185 शांतीलाल बर्डे, आर.324 धर्मेन्द्र एवं सायबर सेल शाजापुर की टीम से प्र.आर. 641 विकास तिवारी प्र.आर. 397अनिल मण्डलोई, आर. 360 राजेश दांगी, आर. 67 सुधीर तोमर आर. अनिल सक्सेना की विशेष सराहनीय भुमिका रही।
आधुनिक सुविधाओं के साथ वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,अब नए स्वरुप में👇👇

आयुष्मान फिजियोथेरेपी सेंटर शाजापुर, यहां आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |