पूर्व भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने 50 कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का दामन, इधर कांग्रेस महासचिव ने ज्वाइन की बीजेपी

कवर्धा। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में अभी से उठापटक देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां बीजेपी के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में अपना जमीन तलाश रहे हैं।

इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कुकदूर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिकारी बैगा के पुत्र चिखलिया बैगा ने अपने 50 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक ममता चंद्राकार ने पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई और कहा, कि राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनका कांग्रेस में स्वागत है।

इधर कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश कश्यप ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किया और कांग्रेस पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने पार्टी कार्यालय में गमछा पहनाया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस में कांग्रेसियों का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। इसलिए भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |