“क्या अब बीजेपी नेताओं के हिसाब से महिलाएं पहनेंगी कपड़े?” कांग्रेस महिला नेत्री ने कसा तंज

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए उन्हे शूर्पणखा से तुलना की है। जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय और भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोला है।

संगीत शर्मा ने कहा कि क्या अब बीजेपी नेताओं के हिसाब से महिलाएं कपड़े पहनेंगी। कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर बीजेपी नेताओं को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। यह स्वतंत्र भारत है इसमें सबको खाने-पीने सहित ओढ़ने और पहनने का अपना अधिकार है।

गौरतलब है कि बीते दिन एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम महिलाओं को देवी बोलते हैं, लेकिन लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता, बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं..सच में। भगवान ने इतना अच्छा और सुंदर शरीर दिया है..तुम जरा अच्छे कपड़े पहनो यार।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |