फैक्ट्री में दबे पांव संचालित हो रहा था ऐसा काम, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर टीम ने की छापेमार कार्रवाई

मुरैना। जिले में नकली किसान पाइप की फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा था। इसकी शिकायत दिल्ली तीस हजारी कोर्ट के 1 वकीलों की टीम ने आकर मुरैना पुलिस से की। फरियादी की शिकायत सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से टीम बनाकर दिल्ली हाईकोर्ट साकेत द्वारा नित्य लोकल कमिश्नरी टीम बनाकर भेजी थी और जिले में संचालित हो रही फैक्ट्रियों पर कार्रवाई शुरू कर दिया।

बॉम्बे की पीबीसी पाइप बनाने वाली किसान ब्रांड कंपनी के नकली पाइप बनाकर बेचने वाली दो फैक्टरियों पर दिल्ली से आई 15 से 20 लोगों की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। पहली फैक्टरी मुरैना के लश्करीपुरा में चल रही थी व दूसरा प्लांट औद्योगिक क्षेत्र बानमोर में बिहारी जी नाम से चल रहा था। दोनों जगह से लाखों रुपए कीमत के पाइप मिले हैं, जिनके ऊपर ब्रांडेड कंपनी किसान सहित अन्य दूसरी कंपनियों का मार्का प्रिंट था। जानकारी के अनुसार, पीबीसी पाइप बनाने वाली बॉम्बे की कंपनी को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मुरैना जिले में उनके ब्रांड व मार्का के नाम पर नकली पाइप बेचे जा रही हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्रर मोहित मलिक के नेतृत्व में 15 से 20 लोगों की टीम मुरैना आई, यहां टीम ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अवैध फैक्टरी पर छापा डालने के लिए लिखित परमिशन और पुलिस फोर्स मांगा, इसके बाद दो अलग-अलग टीमें बनाई गई। पहली टीम लश्करीपुरा (डोमपुरा) स्थित गोदाम पर पहुंची और दूसरी टीम औद्योगिक क्षेत्र बानमोर में स्थित बिहारी जी पाइप फैक्टरी पर पहुंची। किसान ब्रांड कंपनी के मुरैना स्थित रिप्रिजेंटेटिव मनीष तिवारी ने बताया कि लश्करीपुरा स्थित फैक्टरी पर तीन मशीनों का सेटअप मिला, वहीं बानमोर में भी बड़े प्लांट पर लाखों रुपए कीमत के पीवीसी पाइप मिले हैं, जिन किसान सहित अन्य ब्रांडेड कंपनियों का मार्का प्रिंट था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |